यूपी में सहयोगियों ने ही बढ़ाई BJP की मुश्किलें! अब CM योगी के मंत्री ने की जातीय जनगणना की मांग
Uttar Pradesh News : बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग होने लगी है. उत्तर प्रदेश…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग होने लगी है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जातिगत जनगणना की मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से कर चुके हैं. लेकिन बीजेपी की मुश्किलें उसके सहयोगी दलों ने बढ़ा रखी है. बीजेपी के सहयोगी दल भी एक सुर में जातीय जनगणना की मांग लगातार कर रहे हैं. वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने भी जातीय जनगणना की मांग कर दी है.
