‘मैं परिवार संभाल रही, जयंत जी पार्टी’, पति को जिताने के लिए पत्नी चारू उतरी मैदान में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार, 10 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार, 10 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर सभी विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू सिंह ने मंगलवार को गाजियाबाद के मोदीनगर में चुनाव प्रचार किया. इस मौके पर चारु सिंह ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर तीखा हमला किया, साथ ही लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “मैं परिवार संभाल रही हूं, जयंत जी पार्टी संभाल रहे हैं. मुझे उम्मीद आप उनकी विरासत संभालेंगे “
