UP चुनाव: लखीमपुर के पोलिंग बूथ पर ‘अराजक तत्व’ ने EVM में डाला फेवीक्विक, मतदान रहा बाधित
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के तहत बुधवार को राज्य के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के तहत बुधवार को राज्य के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच खबर मिली है कि लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ नंबर-109 पर लगी ईवीएम में किसी ‘अराजक तत्व’ ने फेवीक्विक डाल दिया, जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा.









