COVID के बीच चुनावी रैलियों का आयोजन खतरनाक, लगे रोक: एसवाई कुरैशी
देश में कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव…
ADVERTISEMENT

देश में कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. राजनीतिक दल अभी से बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित कर रहे हैं और इन रैलियों में भारी भीड़ भी उमड़ रही है. ऐसे में आगामी चुनावों को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. इस बीच इन्हीं सब मुद्दों पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी से न्यूज एजेंसी भाषा ने पांच सवाल पूछे, पेश हैं उनके जवाब.
