लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: शाह बोले- ‘दूरबीन लेकर कोई बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता, केवल बजरंगबली दिखाई देते’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार 24 फरवरी को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार 24 फरवरी को बहराइच के कैसरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर शाह ने कहा, “पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में एसपी, बीएसपी का सूपड़ा साफ हो गया है. 300 से ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी की जीत की नींव चार चरणों ने डाली है, पांचवे चरण वालों को इस मजबूत नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम करना है.”

अपने संबोधन में शाह ने कहा,

“2017 में हमने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हम कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे. योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने चुन-चुनकर माफियाराज को समाप्त किया है. आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सब जेल में हैं.”

अमित शाह

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “योगी जी ने उत्तर प्रदेश में ऐसे शासन चलाया है कि दूरबीन लेकर भी कोई बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता, हर जगह केवल बजरंगबली ही दिखाई पड़ते हैं. मोदी जी मानते हैं कि सबका साथ, सबका विकास ही इस देश और उत्तर प्रदेश का भला कर सकता है.”

अमित शाह ने कहा, “मोदी जी ने गरीब कल्याण के ढ़ेर सारे काम यहां पर किए हैं. उत्तर प्रदेश में 1.67 करोड़ माताओं को गैस का सिलेंडर मुफ्त देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है. 2.61 करोड़ घरों में शौचालय बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “1.41 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई है. आज 20 घंटे से ज्यादा बिजली आपके घरों में आ रही है. 42 लाख लोगों के घर बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. यूपी के 2.45 करोड़ किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए हैं.”

अमित शाह ने कहा, “बीजेपी को दिया आपका एक वोट मोदी जी के हाथ मजबूत करने वाला है. फिर से योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने वाला है. गरीब कल्याण की गंगा को फिर से उत्तर प्रदेश की भूमि पर बहाने वाला है. किसानों का कल्याण करने वाला है.”

UP चुनाव: अमित शाह बोले- ‘SP आई तो फिर से गुंडे-माफिया आएंगे, गरीबों के घर छीनेंगे’