UPTak Baithak Logo

UP चुनाव: CM चेहरे को लेकर दिए बयान के बाद अब प्रियंका बोलीं- ‘चिढ़ कर कह दिया था’

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने ‘भर्ती विधान: युवा घोषणा पत्र’ जारी किया. इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने ‘भर्ती विधान: युवा घोषणा पत्र’ जारी किया. इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान प्रियंका से यूपी में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “क्या आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है? कांग्रेस पार्टी की तरफ से…तो फिर, सब जगह मेरा ही तो चेहरा दिख रहा है.” हालांकि, अब प्रियंका गांधी ने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी है.