UPTak Baithak Logo

‘एके शर्मा यूपी के CM बनेंगे’, BJP के पूर्व MP का वीडियो वायरल, संजय सिंह ने कसा तंज

यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है इसे लेकर न सिर्फ सियासी दलों के बीच रस्साकस्सी देखने को मिल रही है बल्कि दलों के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है इसे लेकर न सिर्फ सियासी दलों के बीच रस्साकस्सी देखने को मिल रही है बल्कि दलों के भीतर भी एक अलग तरह की राजनीति चल रही है. कुछ ऐसी ही राजनीति को हवा देने का काम बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने किया है. हरिनारायण राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी के पूर्व सांसद को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले एमएलसी और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा आने वाले समय में यूपी के सीएम बन सकते हैं.