अनुप्रिया का मातृत्व प्रेम जागा, कृष्णा पटेल के लिए छोड़ी सीट, अब BJP ने उतारा कैंडिडेट
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को आननफानन…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को आननफानन में राजेंद्र मौर्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर उनका नामांकन करवाया. बता दें कि समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन से कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी. एसपी गठबंधन की इस घोषणा के बाद अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के खिलाफ प्रतापगढ़ सदर सीट से अपने पार्टी के प्रत्याशी को वापस लेने का फैसला किया और अपने कोटे की सीट बीजेपी को दे दी.