लेटेस्ट न्यूज़

नवरात्र में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, ओपी राजभर के साथ इन्हें मिल सकती है जगह

Uttar Pradesh News : योगी मंत्रिमंडल (UP Cabinet Expansion) के विस्तार की प्रमुख सुगबुगाहट इस बार नवरात्र में इसकी संभावना से फिर तेज हो गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : योगी मंत्रिमंडल (UP Cabinet Expansion) के विस्तार की प्रमुख सुगबुगाहट इस बार नवरात्र में इसकी संभावना से फिर तेज हो गई है. संकेत हैं कि मंत्रिमंडल का यह विस्तार सामान्य फेरबदल जितना व्यापक नहीं होगा, बल्कि इसका दायरा सीमित होगा. दोबारा एनडीए का हिस्सा बने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है,. साथ ही एसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी योगी सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है.