UPTak Baithak Logo

4 बार विधायक, एक बार मंत्री... कौन थे शिकारपुर से भाजपा MLA अनिल शर्मा जिनका 63 साल की उम्र में हुआ निधन?

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 63 साल के थे.

ADVERTISEMENT

UP BJP MLA Anil Sharma Death News
UP BJP MLA Anil Sharma Death News
social share
Google CTA

UP BJP MLA Anil Sharma Death News: बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 63 साल के थे. लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अनिल शर्मा का दिल्ली में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर सामने आते ही बुलंदशहर और खासकर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके बेटे कुश शर्मा से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की.