योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, यूपी में लाँच हुआ 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम'
UP Outsourcing Employees: उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' (UPCOS) की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि UPCOS का मकसद सिर्फ प्रबंधन नहीं है, बल्कि आउटसोर्स कर्मचारियों को यह एहसास दिलाना है कि उनके काम का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और उनकी समस्याओं को सुनने वाला तंत्र मौजूद है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath (File Photo)
UP Outsourcing Employees: उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' (UPCOS) की शुरुआत की है. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर स्थायी कर्मचारियों और नगर निकायों के सफाईकर्मियों तक, हर वर्ग के श्रमिकों का योगदान रहा है.

