4 साल से आगरा के उदय सिंह पिप्पल ने क्यों नहीं कटवाए बाल-दाढ़ी? अब पूरा हुआ उनका ये अनोखा संकल्प
Agra News: आगरा के उदय सिंह पिप्पल का एक अनोखा संकल्प अब पूरा होने वाला है. करीब चार साल पहले उनके घर से लाइसेंसी राइफल चोरी हुई थी. राइफल चोरी होने के बाद उन्होंने कसम खाई थी कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिल जाती, तब तक वह अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे.
ADVERTISEMENT

Uday Sing Pippal
Agra News: आगरा में रहने वाले उदय सिंह पिप्पल का एक अनोखा संकल्प अब आखिरकार पूरा होने वाला है. करीब चार साल पहले 6 जून 2022 की रात में बदमाशों ने उनके घर में घुसकर चोरी की थी. इस दौरान चोरों ने उनके घर से करीब ढाई किलो चांदी, 22 तोला सोना, चार लाख रुपये की नकदी और उनकी लाइसेंसी राइफल समेत 20 कारतूस चोरी किए थे.

