UPTak Baithak Logo

6 महीने की उम्र में खोया पैर, फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई! एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी!

उत्तर प्रदेश के बलिया की 7 साल की रागिनी इन दिनों अपने हौसले की वजह से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

Ballia Girl Ragini
Ballia Girl Ragini
social share
Google CTA

Ballia Girl Ragini Story: उत्तर प्रदेश के बलिया की 7 साल की रागिनी इन दिनों अपने हौसले की वजह से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती नजर आ रही है. महज 6 महीने की उम्र में सड़क हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह डैमेज हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई जगह इलाज कराने के बावजूद उसका पैर ठीक नहीं हो सका. आज रागिनी एक पैर के सहारे करीब 400 मीटर का रास्ता तय कर प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा में कक्षा-1 की पढ़ाई करने जाती है. परिजनों और स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके लिए कृत्रिम पैर और ट्राईसाइकिल की मांग की है. मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग अधिकारी और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजकर मदद का भरोसा दिया है.