लेटेस्ट न्यूज़

'दो भाई, वोट चोरों की तबाही' अखिलेश पहुंचे बिहार तो राहुल ने बोला थैंक्यू, सपा चीफ ने कहा- हमने अवध हराया, मगध की जिम्मेदारी आपकी 

UP Political News: अखिलेश यादव शनिवार को बिहार के सारण जिले में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए. अखिलेश यादव के 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आभार जताया है. 

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi & Akhilesh yadav
Rahul Gandhi & Akhilesh yadav
social share
Google CTA

UP Political News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बिहार के सारण जिले में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उनकी बहन रोहिणी आचार्य और इंडिया ब्लॉक के अन्य प्रतिनिधि सारण में एक जीप से उत्साहित भीड़ का अभिवादन करते देखे गए. अखिलेश यादव के 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आभार जताया है.