इस सर्वे में भाजपा के सामने दिखा समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव का जलवा
अगर आज यूपी में लोकसभा चुनाव हुए तो क्या होगा? इंडिया टुडे-सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे (अगस्त 2025) के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में भाजपा को नुकसान का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (File)
उत्तर प्रदेश की सियासत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि अगर आज राज्य में लोकसभा चुनाव हों तो सीटों का समीकरण 2024 के मुकाबले बदल सकता है. यह सर्वे इंडिया टुडे और C-वोटर द्वारा किया गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन (सपा और कांग्रेस) ने मिलकर 43 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए गठबंधन को 36 सीटों से संतोष करना पड़ा था. मगर अगस्त 2025 के इस सर्वे से पता चलता है कि राज्य का सियासी मिजाज एक बार फिर बदल रहा है.
