देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री में CM योगी ने फिर मारी बाजी... MOTN सर्वे में नंबर 2 और 3 पर ये नेता रहे
इंडिया टुडे और सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं. फिर एक बार सीएम योगी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
MOTN Survey: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? ये एक ऐसा सवाल है जो काफी लोगों के मन में तैरता है. आपको बता दें कि इस प्रश्न का उत्तर हमें मिल गया है. इस सवाल का जवाब हाल ही में इंडिया टुडे और सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में मिला है. सर्वे के नतीजों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को देश में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए हैं. कुल 36% लोगों ने योगी आदित्यनाथ के प्रदर्शन को सबसे अच्छा बताया है.
