MOTN Survey: अगर आज यूपी में हुए लोकसभा चुनाव तो भाजपा, सपा और कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीट
MOTN Survey: अगर आज यूपी में चुनाव हुए तो क्या होगा? इंडिया टुडे-सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे (अगस्त 2025) के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जानें भाजपा और कांग्रेस गठबंधन में किसको फायदा और किसको नुकसान हुआ.
ADVERTISEMENT

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Mood of the nation survey August 2025: लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है. इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे (अगस्त 2025) ने कुछ ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जो आपको चौंका सकते हैं. मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) ने मिलकर यूपी में सबसे ज्यादा 43 सीटें जीतीं थीं. वहीं NDA गठबंधन 36 सीटें जीतने में कामयाब हो सका था. अभी यूपी के लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है यह कि अगर आज राज्य में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा? आइए आपको खबर में आगे सर्वे के आंकड़ों से रूबरू कराते हैं.
