बिहार में मचेगी सियासी हलचल... अखिलेश यादव आरा से सिवान तक 30 अगस्त को राहुल और तेजस्वी संग करेंगे रोड शो
अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 29 अगस्त को बिहार दौरे पर जाएंगे. जानें इस दौरे का कार्यक्रम और क्यों वह राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो करने वाले हैं.
ADVERTISEMENT

Photo: Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अखिलेश यादव कल यानी 29 अगस्त को बिहार दौरे पर जाएंगे. यह दौरा पहले 28 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन अब एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. अखिलेश यादव बिहार में 29 और 30 अगस्त को रहेंगे, जहां वह विपक्ष की एकजुटता का संदेश देंगे. अखिलेश यहां बिहार में लोकसभा के LOP राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक संयुक्त रोड शो में शामिल होंगे.