यूपी में आज हुए लोकसभा चुनाव तो सपा 80 में से कितनी सीट जीत पाएगी? सर्वे के आंकड़े सामने आए
MOTN Survey Result: 2029 के लोकसभा चुनाव में अभी काफी समय है. मगर आज यूपी में लोकसभा चुनाव हुए तो सपा कितनी सीट पायेगी? इस सवाल का जवाब MOTN के लेटेस्ट सर्वे से मिला.
ADVERTISEMENT

संसद में प्रदर्शन करते हुए सपा के सांसद
UP Weather Update: 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत न मिलने में सबसे बड़ा कारण था समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन. सपा ने चुनाव में सबको हैरान करते हुए यूपी में 37 सीटें जीतीं और सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई. भाजपा को तगड़ा झटका लगा. चुनाव में 80 में से 80 सीट जीतने का दावा करने वाली भजपा महज 33 सीटें ही हासिल कर पाई. अभी साल 2029 के लोकसभा चुनाव में काफी वक्त है. मगर इस बीच इंडिया टुडे और सी वोटर ने अपना मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है. इस ताजा सर्वे के आंकड़े सबके सामने हैं. इसमें वो भी आंकड़ा सामने आया है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हुए तो अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा कितनी सीटों पर जीत हासिल कर पाएगी?
