PWD में ट्रांसफर विवाद: ‘सीख या सबक’ जो भी मिले, क्या जितिन के सियासी भविष्य पर होगा असर?
यूपी के लोक निर्माण विभाग में बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD और…
ADVERTISEMENT

यूपी के लोक निर्माण विभाग में बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD और विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई तो हो गई. पर अब ये सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस से बीजेपी में आ कर सीधे कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) के राजनीतिक भविष्य पर भी क्या असर होगा? इसके पीछे ये सबसे बड़ी वजह है कि दरअसल न सिर्फ लोक निर्माण विभाग में गड़बड़ियों की बात सामने आई, बल्कि इस बात की भी चर्चा होती रही कि जितिन प्रसाद के जिस OSD की सबसे ज्यादा भूमिका बताई जा रही है, वो मंत्री के सबसे करीबी थे. इसीलिए क्या इतने बड़े पैमाने पर तबादलों में गड़बड़ी की भनक खुद मंत्री को नहीं लगी?