UPTak Baithak Logo

नेटवर्क में हुई दिक्कत तो टावरकर्मी को खंभे से बांधा, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों के गुस्से का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में जियो टावर के एक टेकनीशियन को कुछ ग्रामीणों ने पकड़कर टावर के पास खंभे से बांध दिया.

ADVERTISEMENT

Fatehpur Tower News
Fatehpur Tower News
social share
Google CTA

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों के गुस्से का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में जियो टावर के एक टेकनीशियन को कुछ ग्रामीणों ने पकड़कर टावर के पास खंभे से बांध दिया. बताया जा रहा है कि गांव में पिछले कई महीनों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.