बसपा चीफ मायावती ने रक्षा बंधन पर ये किसे बांधी राखी... मास्क पहने खड़ा शख्स कौन?
UP News: रक्षा बंधन के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधी. उमाशंकर सिंह ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए आभार व्यक्त किया.
ADVERTISEMENT

Mayawati & Umashankar Singh
UP News: आज यानी 9 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया. रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं. इस खास मौके पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भी अपने भाई-समान एक खास शख्स को राखी बांधी.