अखिलेश के लिए 'मैजिक' करने वाले दलित नेता अवधेश प्रसाद की वो कहानी जो अबतक आप नहीं जान पाए
अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट पर बीजेपी को हराने वाले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अवधेश प्रसाद अक्सर चर्चा में बने रहत हैं. अवधेश प्रसाद का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीते और 2024 में राम मंदिर निर्माण के बावजूद बीजेपी को हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की.
ADVERTISEMENT

Awadhesh Prasad and Akhilesh Yadav
Story of Awadhesh Prasad: अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को हराकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरने वाले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण कोई चुनावी रिकॉर्ड नहीं बल्कि लोकसभा के भीतर का एक वायरल वीडियो है. हाल ही में जब अखिलेश यादव सदन में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साध रहे थे तो दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई. ऐसे में अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं को चिढ़ाते हुए अवधेश प्रसाद को आगे खड़ा करते हुए कह दिया कि बस अब बैठ जाइए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऐसे में जब सपा नेता इतनी चर्चा में हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर अवधेश प्रसाद कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है.