यूपी में समर्पित ओबीसी आयोग के गठन की बाधा हुई दूर, अब कब होंगे पंचायत चुनाव?
UP Panchayat Election Update: यूपी में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ. योगी कैबिनेट ने समर्पित ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी दी, अब 'रैपिड सर्वे' के बाद होंगे चुनाव.
ADVERTISEMENT

UP News
UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर आखिरकार वह बड़ी और निर्णायक बाधा दूर हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को हुई कैबिनेट की अहम बैठक में 'समर्पित ओबीसी आयोग' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. सरकार के इस बड़े फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की राह पूरी तरह साफ हो गई है.