अनुपूरक बजट से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, केशव मौर्य के बयान पर शिवपाल बोले- आतंकी सब BJP पालती और ट्रेनिंग देती है
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. बुधवार को सपा विधायक अलग-अलग प्रतीकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे.
ADVERTISEMENT

Shivpal Yadav On Keshav Maurya Statement
Shivpal Yadav On Keshav Maurya Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. बुधवार को सपा विधायक अलग-अलग प्रतीकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे. प्रदर्शन की अगुवाई शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं. सपा विधायक दान पात्र, खाद्य सामग्री और साइकिल लेकर पहुंचे. इस दौरान सपा विधायक जाहिद बेग के साथ पार्टी के संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और पार्टी के सबसे कम हाइट वाले नेता बताए जा रहे चांद बाबू भी नजर आए. चांद बाबू ने कहा कि मुझ जैसे बौने व्यक्ति पर 6 फीट के आदमी को मारने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.
