लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: मात्र 46 दिन में न्याय, बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास, 50 हजार का जुर्माना

Ballia Crime News: बलिया में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अदालत ने महज 46 दिनों के भीतर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई. ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी से त्वरित न्याय सुनिश्चित हुआ.

ADVERTISEMENT

मात्र 46 दिन में न्याय, बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास, 50 हजार का जुर्माना
मात्र 46 दिन में न्याय, बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास, 50 हजार का जुर्माना
social share
Google CTA

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में महिला सुरक्षा और त्वरित न्याय की दिशा में बलिया पुलिस ने एक ऐतिहासिक और कड़ा संदेश दिया है. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी रंग लाई है. न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में महज 46 दिन के भीतर कलयुगी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.