Chandauli News: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना पर घमासान, विधवा ने लगाया ₹20 हजार गबन का आरोप
Chandauli Welfare Scheme: चंदौली के पड़ाव क्षेत्र में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की राशि को लेकर विवाद सामने आया है. एक विधवा ने पूर्व पंचायत सहायक पर ₹20 हजार गबन का आरोप लगाया है. वहीं आरोपों से इनकार करते हुए इसे साजिश बताया गया है। मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर जारी है.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना पर घमासान, विधवा ने लगाया ₹20 हजार गबन का आरोप राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना पर घमासान, विधवा ने लगाया ₹20 हजार गबन का आरोप
Chandauli Welfare Scheme: पड़ाव क्षेत्र के सेमरा दलित बस्ती में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि को लेकर विवाद सामने आया है. मामले में लाभार्थी सुमन देवी ने पूर्व पंचायत सहायक निशा भारती और उनके पिता पर योजना की राशि में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है, जबकि निशा भारती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश करार दिया है.
