लेटेस्ट न्यूज़

सपा MLA का CM योगी को पत्र, की गाजीपुर समेत पूर्वांचल को सूखाग्रस्‍त घोषित करने की मांग

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस बार मॉनसून फीका रहा है. कई जगह सूखे जैसे हालत पैदा हो गए हैं, जिससे किसानों को परेशानी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस बार मॉनसून फीका रहा है. कई जगह सूखे जैसे हालत पैदा हो गए हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खुद राज्य सरकार ने भी माना है कि इस साल 31 जुलाई तक राज्य में 191.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि 2021 में 353.65 मिमी और 2020 में 349.85 मिमी बारिश हुई थी. इस बीच यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जमानियां विधानसभा सीट से विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल को सूखाग्रस्‍त घोषित करने की मांग की है.