लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव और डिंपल की जोड़ी ने बना दिया एक और खास रिकॉर्ड, कहानी हो तो इनके जैसी!

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी यानी सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी और कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं. ऐसे में दोनों एक साथ लोकसभा जा रहा हैं. इसी के साथ दोनों एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Dimple Yadav
Akhilesh Yadav, Dimple Yadav
social share
google news

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 का समर अब खत्म हो चुका है. देश ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार को ही चुना है. मगर ये लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए यादगार बन गया है. दरअसल अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा दिया है और भाजपा को खुद के दम पर बहुमत लाने से भी रोक दिया है. सपा ने यूपी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी की 80 में से 37 लोकसभा सीट अपने नाम की हैं. इनमें वह सीट भी शामिल हैं, जहां अखिलेश-डिंपल समेत यादव परिवार के 5 सदस्य खड़े हुए थे.