‘पुलिस ने मेरे PA की गाड़ी में असलहा रख फंसाया’, देर रात थाने पहुंचे शिवपाल, खूब हुआ बवाल
Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं. खबर है कि…
ADVERTISEMENT

Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं. खबर है कि उनके निजी सचिव अंकुश और पुलिसकर्मियों के बीच गाड़ी के पेपर्स दिखाने को लेकर लखनऊ में विवाद हो गया. इसके बाद पुलिस अंकुश को पकड़कर थाने ले गई. घटना की सूचना मिलते ही शिवपाल यादव भी गौतमपल्ली थाने पहुंचे. यहां शिवपाल ने अफसरों से बातचीत की, जिसके बाद मामले को सुलझा लिया गया. फिलहाल पुलिस ने अंकुश और उनकी गाड़ी को छोड़ दिया. इस दौरान शिवपाल के समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.