लेटेस्ट न्यूज़

उपचुनाव के लिए संजय निषाद ने 10 सीटों पर घोषित किए प्रभारी, आखिर क्या हैं इसके मायने?

निषाद पार्टी ने 10 उपचुनाव सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, इसे भाजपा पर सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाने के रूप में देखा जा रहा है. संजय निषाद ने कटहरी और मंझवा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 

ADVERTISEMENT

Picture: CM Yogi & Sanjay Nishad
Picture: CM Yogi & Sanjay Nishad
social share
google news

UP Political News: निषाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है. आपको बता दें कि पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. प्रत्येक सीट पर एक विधायक को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पार्टी ने अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया है. इसे भाजपा पर राजनीतिक दबाव बनाने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि निषाद पार्टी और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की चर्चाएं चल रही हैं.