UPTak Baithak Logo

शिवपाल-आजम-ओपी राजभर को लेकर सियासी भंवर में घिरे अखिलेश यादव, क्या बिखर जाएगा गठबंधन?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आगरा दौरे पर थे. इस दौरान जब उनसे आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के आजम खान के घर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आगरा दौरे पर थे. इस दौरान जब उनसे आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के आजम खान के घर जाने को लेकर सवाल किया गया तो वह भड़क गए. उन्होंने कहा कि जयंत से ही पूछिए. जब अखिलेश से सवाल किया गया कि क्या आपने जयंत के जरिए अपना संदेश आजम परिवार को भेजा था तो इस पर वह बौखला कर पत्रकारों पर ही भड़क गए. वहीं चाचा शिवपाल सिंह यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर भतीजे अखिलेश यादव ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी से मिलने वाला समाजवादी पार्टी में नहीं रहेगा.