लेटेस्ट न्यूज़

मैं हिंदू नहीं सिर्फ यादव…PDA पाठशाला में फिरोजाबाद सपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने हिंदू धर्म पर ये क्या कहा?

UP News: फिरोजाबाद से सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने ऐसा बयान दिया है, जो विवादों में आ गया है. पीजीए पाठशाला में शिवराज सिंह यादव ने हिंदू धर्म को लेकर कई टिप्पणियां की हैं.

ADVERTISEMENT

Firozabad, Firozabad SP District President, SP District President Shivraj Singh Yadav, PDA, PDA School, UP News, UP Politics, UP Politics, UP Viral News, फिरोजाबाद, फिरोजाबाद सपा जिलाध्यक्ष, सपा जिलाध्यक्ष
UP News
social share
Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) यानी अपने पीडीए फॉर्मूले को और मजबूत करने के लिए पीडीए पाठशाला आयोजित कर रहे हैं. मगर इस दौरान विवाद भी लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला फिरोजाबाद से सामने आया है. फिरोजाबाद में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने पीडीए पाठशाला आयोजित की. इसमें लोग भी पहुंचे. मगर यहां सपा नेता ने ऐसा बयान दे दिया, जिसपर विवाद हो गया और ये चर्चाओं में आ गया.