पूर्व विधायक राजकुमार पाल अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, अनुप्रिया ने ये कहा
सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक…
ADVERTISEMENT

सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार पाल निर्वाचित घोषित किए गए. अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में यहां पार्टी के माल एवेन्यू स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया.
