लेटेस्ट न्यूज़

विधानसभा में राजा भैया ने योगी सरकार को दिखाया आइना, गिनाईं ये सब समस्या

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में गुरुवार को अपनी बात रखी. इस दौरान राजा भैया ने प्रदेश की कई समस्या दिखाते हुए सरकार का ध्यान उस ओर खींचने की कोशिश की. राजा भैया ने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. साथ ही बिजली बिल के नाम पर किसानों से काफी भारी जुर्माना वसूला जा रहा है. वही रकम कम करने के लिए दफ्तर के बाहर दलाल बैठे हैं. इससे सरकार के पक्ष में संदेश नहीं जा रहा है.