लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में अमित शाह से मिले पंकज चौधरी, लखनऊ में विनोद तावड़े की बैठक... यूपी में कुछ बड़ा होगा क्या अब?

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच विनोद तावड़े ने लखनऊ में डिप्टी सीएम और वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की. वहीं पंकज चौधरी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल की आहट के बीच प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक और यूपी भाजपा चीफ पंकज चौधरी की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. आपको बता दें कि विनोद तावड़े ने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की है.