योगी सरकार में हो रही गुटबाजी! सीएम की मीटिंग से नदारद रहे ओपी राजभर ने केशव मौर्य से मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय एक अजीब सी हलचल देखने को मिल रही है. यूपी बीजेपी के साथ-साथ प्रदेश सरकार के भी दो गुटों में बंटने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय एक अजीब सी हलचल देखने को मिल रही है. यूपी बीजेपी के साथ-साथ प्रदेश सरकार के भी दो गुटों में बंटने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच सोमवार को हुई मुलाकात के बाद योगी सरकार के दो खेमे में बंटनी की चर्चा को उस समय ज्यादा जोर मिला. क्योंकि ऐसी खबरें आईं कि ओपी राजभर ने सीएम योगी की मीटिंग से दूरी बनाकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे.वहीं अब ओम प्रकाश राजभर ने यूपी तक से बात करते हुए इस सीएम योगी से दूरी और डिप्टी सीएम से नजदीकी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी.