UPTak Baithak Logo

'मुख्यमंत्री के बाद मेरे पास पावर...', मंत्री बनते ही बदले ओम प्रकाश राजभर के तेवर

योगी सरकार में मंत्री बनते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के तेवर बदल गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : राजनीति में अपने अनोखे अंदाज और बड़बोले बयान के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अब मंत्री बन गए हैं. वहीं योगी सरकार में मंत्री बनते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के तेवर बदल गए हैं. उन्होंने खुद को गब्बर सिंह बताते हुए कार्यकर्ताओं को पीला गमछा डालकर थाने में जाने की सलाह दी है. उन्होंने खुद की तुलना मुख्यमंत्री तक से कर डाली.