लेटेस्ट न्यूज़

राजभर ने द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में जाने की बताई ये वजह, बोले- ‘अभी सपा के साथ हूं’

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) की डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) की डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने एक बयान देकर राजनैतिक गलियारों में फिर चर्चा छेड़ दी है. डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि ओम प्रकाश राजभर NDA उम्मीदवार को ही वोट देंगे. वहीं इन कयासों के बीच राजभर के इस बयान ने सस्पेंस बना दिया है. उनका कहना है कि वे सपा के साथ हैं पर राष्ट्रपति के लिए वोट किसे देंगे इसपर फैसला अभी नहीं किया है.