ओम प्रकाश राजभर की SBSP ने बिहार की 243 में से 153 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, किसे हराएंगे?
यूपी में एनडीए की पार्टनर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने भी बिहार की 153 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर. (फाइल फोटो)
पड़ोसी राज्य बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का असर उत्तर प्रदेश में भी दिख रहा है. अभी रविवार को बिहार में बीजेपी के नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने सीट शेयरिंग का फॉर्म्युला फाइनल करने का ऐलान किया ही था कि यूपी के उसके एक गठबंधन पार्टनर ने टेंशन बढ़ाने वाला काम कर दिया है. यूपी में एनडीए की पार्टनर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने भी बिहार की 153 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.