लेटेस्ट न्यूज़

केशव देव के बयान पर राजभर बोले- ‘खुद को जोकर कहलवाने में कोई दिक्कत नहीं’, वजह भी बताई

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उन्हें खुद को जोकर कहलवाने में कोई आपत्ति नहीं है. दरअसल एसबीएसपी…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उन्हें खुद को जोकर कहलवाने में कोई आपत्ति नहीं है. दरअसल एसबीएसपी ने जिस समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, उसी की एक सहयोगी पार्टी महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने राजभर को एक इंटरव्यू में जोकर कह दिया था.

जब यूपी तक ने राजभर से पूछा- केशव देव ने आपको जोकर कह दिया है, इस पर आप क्या कहेंगे? तो एसबीएसपी नेता ने कहा,

”उन्होंने बहुत सही कहा है. पहले गांव में शादी-विवाह में एक नाट्य मंडली आती थी, तो उसका हीरो होता था जोकर. सारे लोग जोकर के काम को पसंद करते थे… उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता का ध्यान ओम प्रकाश राजभर पर है तो ये स्वाभाविक है कि अखिलेश यादव 2022 में मुख्यमंत्री बनेंगे. इधर उनका संकेत है, उसको लोग दूसरा समझ रहे हैं.”

ओम प्रकाश राजभर

जब राजभर से पूछा गया कि उन्हें खुद को जोकर कहलवाने में कोई आपत्ति नहीं है, तो उन्होंने कहा, ”कोई दिक्कत नहीं है. हमारे बड़े भाई हैं, उन्होंने बोला है तो कुछ सोझ-समझकर बोला है.”

इसके आगे राजभर ने कहा, ”नाट्यमंडली के सीन में जोकर बहुत मशहूर होता था. सर्कस भी होता है तो उसमें भी जोकर बहुत मशहूर होता है. लोग उसे बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं. अब सर्कस बंद हो गया, नाट्य मंडली बंद हो गई तो अब सिनेमा आ गया. अब हीरो आ गया तो लोग हीरो को पसंद करते हैं. ठीक वही रूप है. चाहे हीरो कहिए या जोकर कहिए, दोनों का अर्थ एक है.”

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के साथ सीट बंटवारे से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा, ”समाजवादी पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. हमारा सीट का समझौता नहीं है, हमारा विचारों का समझौता है.”

वहीं, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर राजभर ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं, वो 100 सीटों पर लड़ने का सपना न देंखे. राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश का 12 लोगों से गठबंधन होता है और वह सबको 100-100 सीट देंगे तो 403 सीटों में से 1200 सीटें कहां से आएंगी.

यूपी चुनाव: एसपी के गठबंधन में क्या है यह जोकर पॉलिटिक्स? किसने किसको और क्यों कहा जोकर