अब जयंत चौधरी की RLD के प्रवक्ता ने भी बोला- अंबेडकर पर दिए बयान के लिए माफी मांगें अमित शाह
UP Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान से संसद से लेकर सड़क तक बवाल मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, RLD नेता जयंत चौधरी (फाइल फोटो)
UP Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान से संसद से लेकर सड़क तक बवाल मचा हुआ है. अभी तक तो अमित शाह विपक्ष के निशाने पर थे. पर अब NDA से भी विरोध के सुर उठे हैं. सत्ताधारी भाजपा के सहयोगी जयंत चौधरी की पार्टी रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम ने गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'गृह मंत्री जी की यह टिप्पणी अच्छी नहीं है...उन्हें माफी मांगनी चाहिए.'
