लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया के घर आई नई रेंज रोवर कार, अबकी बार कुंडा MLA ने खरीदा ये मॉडल

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश में जब भी बाहुबली नेताओं का जिक्र होता है, तब एकाएक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश में जब भी बाहुबली नेताओं का जिक्र होता है, तब एकाएक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम सामने आ जाता है. देश में भले ही राजे-रजवाड़े और रियासतों का दौर खत्म हो गया हो, लेकिन कुंडा में आज राजा भैया और उनके परिवार की ‘हुकूमत’ चलती है. इस बीच राजा भैया को लेकर एक नई खबर सामने आई है. जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. ब्रिजेश सिंह राजावत ने ट्वीट कर बताया है कि राजा भैया ने फिर एक बार रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है. ब्रिजेश ने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें राजा भैया के एक बेटे को गाड़ी की चाबी हाथ में लेते हुए देखा जा सकता है.