MOTN Survey: लोकसभा चुनाव में मायावती को मिली थी 0 सीट, आज चुनाव हुए तो खुलेगा BSP का खाता?
लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला था. पर अब बसपा की कैसी स्थिति है, इस बात को जानने में लोगों की रूचि बनी हुई है. खबर में आगे जानिए क्या कहते हैं, इंडिया टुडे और CVoter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के ताजा आंकड़े.
ADVERTISEMENT

Bsp Cheif Mayawati
MOTN Survey: इंडिया टुडे और CVoter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं. इस सर्वे में देश के सियासी मिजाज को भांपने की कोशिश की गई है. इस सर्वे में लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की तस्वीर दिलचस्प नजर आ रही है. मालूम हो कि 4 जून 2024 को जब नतीजे आए, तो यूपी ने सबको चौंका दिया था. नतीजों में भाजपा को जोरदार झटका लगा, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने बाजी मार ली. मगर जिस खेमे में सबसे ज्यादा मायूसी थी वो था मायावती के नेतृत्व वाला बसपा कैंप. चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला था. पर अब बसपा की कैसी स्थिति है, इस बात को जानने में लोगों की रूचि बनी हुई है. खबर में आगे जानिए क्या कहते हैं, लेटेस्ट आंकड़े.