लेटेस्ट न्यूज़

मायावती ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, साथ ही कामकाज के मामलों में सरकारों पर कसे ये तंज

UP Political News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई है. इसी के साथ मायावती ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई है. इसी के साथ मायावती ने कामकाज के मामलों में सरकारों पर तंज भी किया. उन्होंने सरकारों से कहा है कि वे हर गणतंत्र दिवस पर पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए अपने वादों और संकल्पों पर अपनी प्रगति रिपोर्ट जनता के सामने पेश करें ताकि यह दिवस रस्म अदायगी बनकर नहीं रह जाए. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें भी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की पवित्र भावना से काम करके देश को आगे बढ़ाकर विश्व गुरु बनाएं.