UPTak Baithak Logo

UP में बसपा के 10 में से 3 सांसद ढूंढ रहे अपना 'नया घर', जानिए कौन कहां जा सकता है?

बसपा खेमे से एक ऐसी जानकारी निकल कर आई है, जो पार्टी प्रमुख मायावती की टेंशन बढ़ा सकती है. खबर मिली है कि...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

BSP News: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सभी बड़े सियासी दलों की नजरें 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं. वर्तमान में यहां सबसे अधिक सांसद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं. उसके बाद दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 10 सांसद हैं. बता दें कि बसपा खेमे से एक ऐसी जानकारी निकल कर आई है, जो पार्टी प्रमुख मायावती की टेंशन बढ़ा सकती है. खबर मिली है कि बसपा के 10 में से 3 सांसद अपना नया ठिकाना ढूंढ रहे हैं.वहीं, दो तो अपना नया ठिकाना ढूंढ भी चुके हैं.