लेटेस्ट न्यूज़

सर्वे : मैनपुरी सीट पर एक बार फिर जीतेंगी डिंपल यादव? 2024 को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

Uttar Pradesh News : 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अभी से सियासी दलों के…

ADVERTISEMENT

dimple2
dimple2
social share
google news

Uttar Pradesh News : 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अभी से सियासी दलों के बीच उठा पटक शुरु हो गई है. बीजेपी को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिली थी. पार्टी एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रही है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के हालिया सर्वे में इस बात पर मुहर लग रही है कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल बीजेपी को कोई चुनौती देते नहीं दिख रहा है. वहीं, इस ओपिनियन पोल में ये बात भी निकलकर सामने आई है कि डिंपल यादव (Dimple Yadav) 2024 चुनाव में मैनपुरी सीट से बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं.