मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश ने ‘साजिश’ की ओर किया इशारा, वोटिंग के बीच ये सब बोले
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri By Election) रामपुर विधानसभा (Rampur By Election) और खतौली विधानसभा (Khatauli By Election) सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri By Election) रामपुर विधानसभा (Rampur By Election) और खतौली विधानसभा (Khatauli By Election) सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया है. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा की तरफ से रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा गया है. तीनों उपचुनाव सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच ही है. इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और कई बड़ी बाते बोली हैं.