UPTak Baithak Logo

एक पवन यादव है, दूसरा मोहम्मद अरबाज... महिला को छेड़ने के आरोपियों का नाम लेकर CM योगी ये बोले

UP News: लखनऊ छेड़खानी कांड का जिक्र खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में किया है. इस दौरान उन्होंने आरोपी पवन यादव और मोहम्मद अरबाज का नाम लेकर बड़ी बात कही है.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath
social share
Google CTA

UP News: लखनऊ में कल हुई छेड़खानी की चर्चा पूरे देश में हो रही है. शासन की तरफ से लखनऊ पुलिस के कई अधिकारियों पर मामले को लेकर गाज गिरी है. छेड़खानी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने मामले में अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पवन यादव और मोहम्मद अरबाज नाम के आरोपी भी हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जिक्र करते हुए पवन यादव और अरबाज का नाम लिया है.