UPTak Baithak Logo

BJP में शामिल होते ही करप्शन केस झेल रहे नेताओं को मिली 'राहत', संजय सेठ वाली क्रोनोलॉजी समझिए

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. इन दिनों सत्ताधारी NDA और विपक्षी दलों का समूह 'INDIA' के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
संजय सेठ की फाइल फोटो
social share
Google CTA

Sanjay Seth News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. इन दिनों सत्ताधारी NDA और विपक्षी दलों का समूह 'INDIA' के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं, चुनाव को लेकर कई बड़े विपक्षी नेता NDA के नेतृत्व करनी वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जॉइन कर रहे हैं. दूसरी तरफ भले ही तादाद कम हो लेकिन भाजपा से भी नेता दूसरी पार्टी में जा रहे हैं. मगर नेताओं के पार्टी बदलने के आंकड़ों को देखें तो एक खास पैटर्न नाजर आ रहा है. इस पैटर्न को देखने के बाद पता चलता है कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद जांच एजेंसियों ने एक्शन लिया, उन्होंने सत्ताधारी भाजपा जॉइन कर ली. इसी मुद्दे पर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है. विपक्ष का तंज है कि भाजपा एक वॉशिंग मशीन है. मतलब यह कि भाजपा में जाने के बाद किसी नेता पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप धुल जाते हैं.